कोरबा शहर

कोरबा Chhatishgarh

दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के उत्तर मध्य भाग में स्थित कोरबा शहर को भारत का पावर हाउस भी कहा जाता है? यहां बहुमूल्य खनिज संपदा का भंडार है, साथ ही औद्योगिक केंद्र और पर्यटन भी इसकी एक अलग पहचान है। तो आइए, आज की वीडियो में हम आपको कोरबा शहर की जरूरी और रोचक जानकारियां बताते हैं।

कोरबा शहर राज्य की राजधानी नया रायपुर से 229 किलोमीटर, वहीं बिलासपुर से 88 किलोमीटर की दूरी पर हसदेव नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर कोरबा जिले का जिला मुख्यालय भी है जो बिलासपुर डिवीजन के अंतर्गत आता है। वहीं इस जिले में सात तहसील, पांच ब्लॉक और दो नगर पंचायत, दो नगर पालिका और एक नगर निगम आते हैं। साथ ही यह शहर लोकसभा और एक विधानसभा क्षेत्र भी है। इसके अलावा यहां 391 ग्राम पंचायत, 792 गांव और 17 पुलिस स्टेशन भी शामिल हैं।


कोरबा का इतिहास और जनसांख्यिकी

कोरबा शहर के इतिहास की बात करें तो यह अधिक प्राचीन नहीं है। यह पहले बिलासपुर जिले का ही हिस्सा हुआ करता था, लेकिन साल 1988 में इसे प्रशासनिक सुविधाओं के चलते अलग कर एक नया नाम दिया गया। वैसे इस पूरे इलाके का इतिहास मराठा और कुचु राजाओं की संप्रभुता का पर्याय है। यह जगह ब्रिटिश काल में ही अपने प्राकृतिक संसाधनों के चलते अंग्रेजों को काफी पसंद थी। इस इलाके का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। कहा जाता है कि रामायण काल में भगवान राम, सीता माता और लक्ष्मण ने यहां पर अपने वनवास का कुछ समय बिताया था। साथ ही इस शहर का नाम यहां सालों से रह रही कोरवा जनजातियों का देन है।

मौजूदा समय में कोरबा शहर कुल 198 वर्ग किलोमीटर के शहरी क्षेत्र में फैला हुआ है। वहीं इसकी अनुमानित जनसंख्या 3,62,514 है। आबादी के लिहाज से यह शहर राज्य का चौथा सबसे बड़ा नगर है। इस शहर के साक्षरता दर की बात करें तो यहां 82.5% लोग पढ़े-लिखे हैं, और लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 970 महिलाओं का है, जो काफी अच्छी है।


संस्कृति और भाषा

कोरबा में विभिन्न जातियां निवास करती हैं, जिसके चलते यहां इनकी अलग संस्कृति की खास झलक भी देखने को मिलती है। वहीं यहां के ज्यादातर लोग छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ ही कुरुख, भोजपुरी, बंगाली और ओडिया का भी प्रयोग करते हैं। अपनी विविध जनसंख्या, भाषा और संस्कृति के कारण कोरबा को अक्सर छोटा भारत भी कहा जाता है।


औद्योगिक महत्व

यह शहर खासकर विद्युत उत्पादन और कोयला उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस शहर में चार थर्मल पावर प्लांट हैं जो 3650 मेगावाट बिजली का उत्पादन करता है। यही कारण है कि कोरबा को पूरे भारत में ऊर्जा राजधानी कहा जाता है। कोरबा शहर भारत के सबसे बड़े भारत एल्युमिनियम संयंत्र, बालको एल्युमिनियम कंपनी का भी घर है। तो वहीं यहां का पहचान एशिया के सबसे बड़े खुले कोयला खदान गेवरा माइंस की वजह से भी है, जहां सालाना 50 मिलियन टन कोयला का उत्पादन होता है और इसी वजह से कोरबा को राज्य में कोयला राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं कोरबा शहर में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट भी स्थापित है, जो छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के लिए भी रोजाना 1,70,000 एलपीजी बॉटलिंग का निर्माण करता है। और तो और, कोरबा में ही एक खास किस्म की रेशम, कोसा, भी मिलती है जिसके लिए यह शहर जगत प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां हिमादी स्पेशलिटी केमिकल फैक्ट्री जैसी कई छोटे-बड़े कंपनियां अपने पांव पसारे हुए हैं, जिसकी वजह से कोरबा शहर छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश में औद्योगिक और बिजनेस हब के रूप में काफी तेजी से उभरा है।


पर्यटन स्थल

यह शहर पर्यटन के लिहाज से भी टूरिस्ट का फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां आपको नदी, झरने, मंदिर, पहाड़ियां और शांत वातावरण से भरा कई पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। यहां का मां सर्वमंगला मंदिर, मड़वारानी मंदिर, चैतुरगढ़ किला, तुमान मंदिर, कनकी धाम, देव पहरी जलप्रपात, कोसा गाय गढ़, पाली शिव मंदिर, केंदई वाटरफॉल, बांगो बांध, स्वर्ण द्वीप, कुदुरमाल, सिल्वर जुबली पार्क, सीता मणि गुफा, लाफ गढ़ और सतरंगा जैसे खूबसूरत जगह कोरबा की पहचान हैं।


परिवहन

अब अगर आप भी इस जगह में घूमने का मन बना रहे हैं तो आप यहां हवाई, सड़क या रेल तीनों मार्गों से आ सकते हैं। यहां का निकटतम हवाई अड्डा बिलासपुर में स्थित है जो कोरबा से 95 किलोमीटर दूर है। रेल सेवा के लिए आप कोरबा रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो नेशनल हाईवे 149 बी की मदद से भी आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां के सड़कों पर CG 12 नंबर प्लेट वाली गाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी जो आपको कोरबा शहर पहुंचने का एहसास दिलाएगा।

तो दोस्तों, आई होप कि यह वीडियो आपको अच्छा लगा होगा और कुछ नया जानने को मिला होगा।

Drone View

More Post

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top