भिलाई छत्तीसगढ़

भिलाई

नमस्कार दोस्तों! आज आपको छत्तीसगढ़ के अद्भुत शहर, स्टील सिटी के नाम से मशहूर भिलाई की सैर पर ले जा रहे हैं। यह शहर जितना खूबसूरत पर्यटन की दृष्टि से है, उतना ही महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र भी है। इस शहर से जुड़ी कुछ खास और रोचक बातें जानने के लिए इस blog को अंत तक जरूर देखें।


एक परिचय

दोस्तों, शिवनाथ नदी के तट पर बसा भिलाई शहर मध्य भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में स्थित है। इसका इतिहास दुर्ग जिले से ही जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र कभी मराठा साम्राज्य और हैहयवंशी राजवंश का हिस्सा था, जहां से यह अंग्रेजों के हाथों में चला गया और फिर आजादी के बाद इसे एक नई पहचान मिली। यहां स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अलावा भारत-रूस मैत्री का प्रतीक भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट स्थापित है, जिसने दूर दराज के गांव के अलग-अलग अज्ञात समूहों को छत्तीसगढ़ के एक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण शहर में बदल दिया है।

बताया जाता है कि भिलाई नाम की उत्पत्ति भिलाई गांव से हुई, जहां भील जनजाति निवास करती है। यह इलाका उनकी धरोहर मानी जाती है। हालांकि, तेजी से बढ़ते इस शहर ने औद्योगिक, शैक्षिक एवं व्यवसायिक तौर पर अपना लोहा मनवाया है। यहां हरे भरे वातावरण, धार्मिक स्थान और ऐतिहासिक अवशेषों की तमाम श्रृंखलाएं और संरचनाएं हैं, जो इस शहर को पारंपरिक के साथ-साथ एक मॉडर्न प्लान सिटी का एहसास भी देती हैं।


जनसांख्यिकी और शिक्षा

मौजूदा समय में यह शहर छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर के बाद जनसंख्या के लिहाज से दूसरा बड़ा शहर है। यहां लगभग 10 लाख 8 हजार लोग निवास करते हैं। इस शहर ने शिक्षा के मामले में काफी प्रसिद्धि हासिल की है, जहां लगभग 87% लोग पढ़े लिखे वर्ग में आते हैं, जबकि लिंगानुपात यानी कि 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 944 है।

यह पूरा शहर 357 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा हुआ है, जो क्षेत्रफल के लिहाज से राज्य का सबसे बड़ा शहर है। यहां मुख्य तौर पर हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाएं प्रचलित हैं। यह शहर रायपुर के बेहद करीब है जो दुर्ग-भिलाई ट्विन सिटी का हिस्सा है। यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भी है।


अर्थव्यवस्था और उद्योग

जैसा कि सब जानते हैं कि यह शहर एक औद्योगिक केंद्र है, तो यहां की अर्थव्यवस्था भी मुख्य तौर पर उद्योगों पर ही निर्भर है। यहां सेल भिलाई स्टील प्लांट, जीपी सीमेंट, ओरिएंट सीमेंट, एनएसपीसीएल, भिलाई पावर प्लांट समेत कई बड़े, छोटे और मझोले उद्योग हैं। इस शहर को उद्योगों का घर भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को सबसे ज्यादा गति इसी शहर से मिलती है।


त्यौहार और खानपान

यहां के त्यौहार और मेला भिलाई शहर के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भिलाई में विभिन्न प्रकार के त्यौहार खुशियां और धार्मिक उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। होली, दुर्गा पूजा, दशहरा और गणेश चतुर्थी के अलावा कई क्षेत्रीय त्यौहार भी भिलाई की उदार संस्कृति का हिस्सा हैं। हरेली त्यौहार, मकर संक्रांति इस क्षेत्र के दो अन्य महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। भिलाई शहर अपने खानपान के लिए भी पूरे राज्य में एक अलग पहचान बनाकर रखा है। यहां छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक व्यंजनों से लेकर शहर के स्ट्रीट फूड तक और साथ ही ₹5 में भरपेट खाना खिलाने वाले मम्मी की रसोई और एमबीए दाल रोटी वाली तक काफी फेमस हैं।


पर्यटन स्थल

पर्यटन के लिहाज से भी भिलाई देश-विदेश में काफी फेमस है। यह शहर अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के चलते सैलानियों में खासा लोकप्रिय है। यहां प्राचीन शिव मंदिर देव बलोदा है तो वहीं जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इसके साथ ही भिलाई में राज्य का सबसे पुराना चिड़ियाघर मैत्री बाग भी है,

जहां का तेंदुआ और बाघ भी पर्यटकों के बीच पिकनिक स्पॉट के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। इनके अलावा आप नागपुर जैन मंदिर, सूर्य मॉल, नेहरू आर्ट गैलरी, पाटन प्राचीन किला, चंडी मंदिर, ओना काना मंदिर, गंगा मैया मंदिर और सिया देवी मंदिर भी दर्शन के लिए जा सकते हैं, जो अपने रामायण से जुड़ाव को लेकर खासा प्रसिद्ध हैं।


परिवहन

अब अगर आप भी भिलाई घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपके मन में सवाल है कि आखिर भिलाई पहुंचे कैसे? तो हम आपको बता दें कि भिलाई पहुंचना आसान है। आप यहां हवाई, रेल या सड़क किसी भी मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। ट्रेन से आप भिलाई रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं भिलाई के सबसे पास में हवाई अड्डा स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा भी है,

जो भिलाई से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर रायपुर में स्थित है। वहीं बात सड़क परिवहन की करें तो आप नेशनल हाईवे 53 की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां के आरटीओ कोड CG 07 है जो आपको स्थानीय गाड़ियों पर आसानी से देखने को मिल जाएगा।


तो दोस्तों, उम्मीद है कि यह शहर की यह जानकारी आपके काम जरूर आएगी। फिर मिलते हैं नेक्स्ट blog में एक नए शहर और जिले के साथ। तब तक नमस्कार, जय हिंद।


Drone View

More Post

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top